फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किरायेदार और मालिक पक्ष में मारपीट, सड़क पर फेंका सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। सुभाष चंद्र बोस तिराहे के निकट एक दुकान को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों पर दुकान में रखे सामान का सड़क पर फेंकने का आरोप है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की।
विज्ञापन

रविवार को कालागढ़ मार्ग पर रिहायशी इलाके में स्थित एक दुकान के विवाद में दुकान स्वामी और किरायेदार पक्ष आमने सामने आ गए। आरोप है कि दोनों में पहले मारपीट हुई और फिर एक पक्ष के लोगों ने दुकान में रखे सामान को सड़क पर फेंक दिया। जिससे उसका हजारों का नुकसान हो गया। दुकान मालिक प्रियंका राजपूत का कहना है कि नगर निवासी अमिश मित्तल ने लगभग एक वर्ष से उनकी दुकान किराये पर ले रखी।
लगभग पांच माह पहले उनके पति देवाशीष की मृत्यु हो गई। तब से वह दो बच्चों और विधवा सास के साथ रह रही है। आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद दुकानदार ने किराया भी देना बंद कर दिया। दुकान पर कब्जा करने की नीयत से उन पर जबरन बैनामा कराने का दबाव बनाया जा रहा है। किराया न मिलने से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

उधर किरायेदार अमित गुप्ता का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उनकी दुकान में घुसकर सामान जबरन बाहर निकाल कर फेंक दिया। उनके साथ मारपीट की गई। मारपीट में घायल अमित गुप्ता को बिजनौर अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को थाने ले आई। उधर घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में व्यापारी भी थाने पहुंच गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में है। पुलिस की ओर से मामले की जांच कर आरोपियों पर विधिक कार्रवाई होगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें