फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आठ किलोमीटर के दायरे में खंगाली जा रहीं सीसीटीवी फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन
हीमपुर दीपा। गांव मंडोरा जट में आर्मी जवान के घर में महिला को बंधक बनाकर की गई लूट के मामले में एसपी ने पांच टीमें गठित की हैं। ये टीमें गांव से आठ किलोमीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। शनिवार को गांव में लगे कैमरों की फुटेज देखी गई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मंडोरा जट निवासी योगेंद्र सिंह के बड़े पुत्र सुमित आर्मी में हैं। उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर में है। छोटा बेटा अमित घर पर रहकर खेतीबाड़ी करता है और राशन डीलर भी है। शनिवार को भिखारी बनकर घर में घुसे बदमाशों ने अमित की पत्नी शिवानी से मारपीट की और उसके गले से मंगलसूत्र, पाजेब निकलवा ली। उसकी गर्दन पर चाकू रखकर डराया। बदमाश घर की पहली मंजिल पर बने कमरों से करीब 25 तोला सोने के आभूषण लूट ले गए। घटना के बाद एसपी अभिषेक झा गांव पहुंचे थे। रात में भी पुलिस अफसर गांव में डेरा डाले रहे। घटना को लेकर क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। रविवार को पुलिस टीमें आसपास के गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें