फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्वास्थ्य विभाग के रिकाॅर्ड में अर्पित की फाइल हुई गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में थानाभवन सीएचसी पर चार साल तक अर्पित एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत रहे हैं। शासन ने अर्पित नाम के टेक्नीशियन के बारे में जानकारी मांगी है। इस मामले में खास बात यह है कि शासन के जानकारी मांगने जाने पर जब अर्पित की फाइल तलाश की गई तो वह स्वास्थ्य विभाग में कोई रिकाॅर्ड नहीं मिल पाया। सीएमओ ने शासन को इस संबंध में रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में मई 2016 में एक्सरे टेक्नीशियन की भर्ती हुई। तत्कालीन निदेशक (पैरामेडिकल) एसी त्रिपाठी के आदेश पर 403 एक्सरे टेक्नीशियन की अलग-अलग जिलों के अस्पतालों में नियुक्ति की सूची जारी की गई। सूची में सिर्फ एक अर्पित सिंह का नाम है, जबकि स्वास्थ्य विभाग के मानव संपदा पोर्टल पर एक अर्पित सिंह के नाम, पिता के नाम और जन्मतिथि पर छह लोगों के नौकरी करने का खुलासा हुआ है। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।
इनमें से एक अर्पित शामली जिले में थानाभवन सीएचसी पर चार साल तक 28 जून 2016 से 20 जून 2020 तक टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत रहे हैं। शासन से जानकारी मांगे जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अर्पित के बारे में जानकारी की तो पता चला कि अर्पित ने चार साल तक एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर नौकरी की है। इसके बाद वे अनुपस्थित हो गए थे।
विज्ञापन

उस समय उनके पते पर नोटिस भेजे गए, लेकिन नोटिस रिसीव न होकर वापस आ गए थे। इस मामले में अधिकारियों ने जब अर्पित की तलाश की गई तो रिकार्ड से उनकी फाइल भी गायब मिली। फाइल गायब होने से उनके नाम पता, वेतन आदि जानकारी नहीं मिल पाई है।
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि शासन ने अर्पित नाम के एक्सरे टेक्नीशियन के बारे में जानकारी मांगी थी। जिले में थानाभवन सीएचसी पर चार साल तक अर्पित नाम के टेक्नीशियन कार्यरत रहे हैं। उनसे संबंधित अन्य अभिलेख स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में नहीं मिले हैं। इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें