फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मेले प्रसाद चढ़ाकर घर जा रहे आईटीआई के छात्र की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गांव गोहरपुर में नवरात्र के अवसर पर आयोजित मां दुर्गा मेले में मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर घर लौट रहे बाइक सवार आईटीआई के छात्र अभि (20) को पेट में सटाकर गोली मार दी। मेरठ में उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

छात्र के पिता की तरफ से एक नामजद समेत तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मेले में बाइक से साइड लगने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

गोहरपुर गांव में नवरात्र की सप्तमी तिथि के उपलक्ष्य में मां दुर्गा मेले का आयोजन किया गया था। मेले में नजदीक के गांव खानपुर तलवा माजरा निवासी अभि अपने चचेरे भाई प्रियांशु के साथ मेले में प्रसाद चढ़ाने गया था। गया था। मेले में बाइक से साइड लगने को लेकर कुछ लड़कों से कहा सुनी हो गई थी। प्रसाद चढ़ाने के बाद शाम को करीब छह बजे अभि व प्रियांशु बाइक से घर लौट रहे था। मेले से करीब 100 मीटर दूर गोहरपुर से तलवा माजरा जाने वाले रास्ते पर बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने अभि के पेट से सटाकर तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने से वह लहुलूहान होकर वहीं गिर गया। गोली की आवाज सुनकर मेले में अफरा तफरी मच गई। लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठी हो गई। लोगों की भीड़ को देखकर आरोपी युवक अपनी बाइक को मौके पर छोड़कर भाग गए। छात्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया ।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को मेरठ रेफर कर दिया था। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अभि इंटर करने के बाद आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था।
इस मामले में छात्र के पिता सुनील की तरफ से गांव कुरमाली निवासी शिवा व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज गई है। मौके पर मिली आरोपियों की बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें