फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सापला के पास गोवंश से टकराई बाइक, मां-बेटे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। ऊन-थानाभवन मार्ग पर सापला गांव के पास नीलगाय से मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गंगोह थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी 19 वर्षीय जुनैद अपनी मां इसराना के साथ रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक सापला गांव के पास पहुंची, अचानक गोवंश सामने आ गई और तेज टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायलों को ऊन सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें शामली जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें