बागपत के दोघट में युवक ने उधार के पैसे मांगे तो पिता-पुत्र समेत तीन लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल युवक का सीएचसी में इलाज कराया गया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के पट्टी मादान गांव में उधार दिए गए पैसे मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक पर तीन लोगों ने मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित हिमांशु ने बताया कि उसका भाई अंकुर 18 जून की शाम अपने उधार दिए हुए रुपये लेने प्रवीण के घर गया था। पैसे लौटाने की बात पर प्रवीण ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर प्रवीण ने अपने बेटे क्रिश और नकूल के साथ मिलकर अंकुर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल अंकुर को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, हमलावरों ने धमकी भी दी कि अगर दोबारा पैसे मांगे तो जान से मार देंगे।
थाना पुलिस ने मामले में प्रवीण, क्रिश और नकूल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।