क्रिकेट प्रतियोगिता में ट्राफी के साथ बागपत की विजेता क्रिकेट टीम। स्रोत:कोच
खेकड़ा। हापुड़ में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में बागपत की लिटिल मास्टर्स क्रिकेट एकेडमी की टीम ने सुधा क्रिकेट अकादमी हापुड़ की टीम को हराकर जीत दर्ज की। विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
बुधवार को हापुड़ में ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। इसमें बागपत की टीम ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में बागपत की टीम ने सुधा क्रिकेट एकेडमी हापुड़ टीम को हराकर मैच जीत लिया। बागपत टीम के अर्चित नैन को बेस्ट फिल्डर व अब्दुल अहमद को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। टीम में शामिल बसी गांव के विजेता खिलाड़ियों का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस मौके पर कोच रोहित चौधरी, नितीश कुमार, पीयूष नैन, विपुल कुमार व संदीप कुमार मौजूद रहे।