उत्तर प्रदेश के बड़ौत बावली रोड़ स्थित शमशान घाट इस समय लव प्वांइट बना हुआ है। रोजाना प्रेमी-युगल शमशान घाट पर आते है और घंटों आपस में प्रेम भरी बातचीत करते है। कुछ फोटो व वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे नगरवासियों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस पर अंकुश लगाने की मांग की।
बता दें कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बावली रोड़ पर शमशाम घाट स्थित है। लोग यहां पर अंतिम संस्कार करने आते है, लेकिन पिछलें कुछ दिनों से प्रेमी-युगलों के लिए यह लव प्वाइंट बना हुआ है। देखरेख के अभाव के चलते आए दिन प्रेमी-युगल यहां पर आते है और घंटों प्रेम भरी बातचीत करते है।
इससे अंतिम संस्कार करने वाले लोगों को असहज महसूस हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी कुछ फोटो व वीडियो शमशान घाट पर बैठे प्रेमी-युगलों की वायरल हो रही है। लोगों में विनीत, गौरव, सन्नी, सोनू, मोहित, विकास ने इस पर अंकुश लगाएं जाने की मांग की। इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया जल्द ही छापेमारी की कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/