फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशीले पटाखों ने फिर बिगाड़ दी हवा की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटाखों ने बिगाड़ दी हवा की सेहत
विज्ञापन

बागपत। लॉकडाउन के बाद से लगातार सुधर रही हवा की सेहत को पटाखों और आतिशबाजी ने नुकसान पहुंचाया है। जिले का एक्यूआई घटकर 100 से 110 के बीच पहुंचा था, लेकिन रविवार की रात में छोड़े गए पटाखों और आतिशबाजी के कारण हवा की सेहत फिर बिगड़ी। जिले में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

प्रदूषण के कारण जिले की हवा सांस लेने लायक नहीं रह गई थी। वाहनों, ईंट भट्टों और औद्योगिक इकाइयों के चलते प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा था। हवा की गुणवत्ता का स्तर पर भी 250 से 300 के बीच ही देखने को मिल रहा था। इससे सांस के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ी है, लेकिन लॉकडाउन के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि हवा की गुणवत्ता में बढ़ा सुधार हुआ। जिले में एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 और 110 के बीच पहुंच गया। इससे हवा की सेहत सुधरी और लोगों को शुद्ध हवा काफी दिनों बाद मिली। आसमान का रंग भी साफ रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार की रात में लोगों ने दीपक जलाए, लेकिन जोशीले युवाओं ने पटाखे भी चलाने शुरू कर दिए। आतिशबाजी की, इससे जिले की हवा की गुणवत्ता फिर खराब हुई। जिले में एक्यूआई का स्तर 150 तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें