फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन तोड़ने पर 30 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/छपरौली। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर जिले भर में पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की। छपरौली पुलिस ने तुगाना गांव के एक युवक को शस्त्र अधिनियम में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर बड़ौत कोतवाली पुलिस और थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने एक-एक अभियोग दर्ज कर 15-15 लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की। थाना छपरौली पुलिस ने तुगाना गांव के जंगल से एक युवक विनीत उर्फ रोनी पुत्र नरेंद्र निवासी ग्राम तुगाना थाना छपरौली को गिरफ्तार किया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने युवक के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें