छपरौली अखाड़े के पहलवानों का स्वागत करते कोच व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
छपरौली। आर्य व्यायाम शाला में मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में मवी कलां में हुई बालक और बालिका जूनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता मेें पदक जीतने वाले 15 पहलवानों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
समारोह में अंतरराष्ट्रीय कोच धर्मेंद्र तोमर ने बताया 24 से 27 नवंबर तक चली 36वीं बालक और 19वीं बालिका जूनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने ग्रीको रोमन स्टाइल में 50 किलोग्राम भार वर्ग में मनीष ने सिल्वर मेडल, 55 किलोग्राम भार वर्ग में अंकुर ने गोल्ड, 66 किग्रा भार वर्ग में सुधीर ने सिल्वर, 74 किग्रा भार वर्ग में निखिल ने गोल्ड, 84 किग्रा भार वर्ग में निखिल ने गोल्ड और संजय ने सिल्वर पदक जीते।
धर्मेंद्र तोमर ने बताया फ्री स्टाइल में 50 किग्रा भार वर्ग में जुल्फिकार ने सिल्वर, 55 किग्रा भार वर्ग में अक्षय ने कांस्य, 60 किग्रा भार वर्ग में गौरव ने सिल्वर, 66 किग्रा भार वर्ग में राहुल ने सिल्वर, 74 किग्रा भार वर्ग में विरेश ने गोल्ड, 120 किग्रा भार वर्ग में रोहित ने गोल्ड और यतेंद्र ने कांस्य पदक जीता।