फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: युवक पर गोली चलाने के आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने पुराने कस्बे की शेख बाहुद्दीन की दरगाह पर सलमान पर गोली चलाने के आरोपी जावेद की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन

मोहल्ला केतीपुरा निवासी उस्मान ने 17 जून को जावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उस्मान ने बताया कि एक हजार रुपये के लेन-देन के विवाद में मोहल्ले के ही टेंपो चालक जावेद ने उसके बेटे सलमान के साथ मारपीट कर दी। आरोप लगाया कि लोगों के बीच बचाव कराने पर जावेद अपने घर चला गया और वहां से तमंचा उठाकर लाया। इसके बाद जावेद ने सलमान पर गोली चला दी। मुकदमे में फरार आरोपी जावेद ने न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर कराई, जिसे न्यायाधीश मनोज कुमार ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें