फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रहतना के लोगों की एकजुटता ने अफसरों को दिखाया आइना

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। पिछले पांच साल से सड़क निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता झेल रहे रहतना गांव के लोगों की एकजुटता ने सभी को आइना दिखाया। गांव के लोगों ने खुद ही तीन लाख रुपये चंदा एकत्र किया और एक किमी लंबे मार्ग का निर्माण कराया।
विज्ञापन


यह मार्ग रहतना गांव को बरनावा गांव की सीमा से जोड़ता है। इस मार्ग का 400 से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा क्योंकि इनकी कृषि भूमि इस मार्ग पर पड़ती है और इस मार्ग से होकर जाना पड़ता है। यह मार्ग काफी खराब था और इस पर बुग्गी या ट्रैक्टर लेकर नहीं जा सकते थे। सरकारी मार्ग होने के बाद भी इस पर कोई ध्यान देने को तैयार नहीं थाए इसलिए रहतना व बरनावा के लोगों को दूसरे मार्ग से पांच किमी अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी।
इस परेशानी को देखकर रामसुमन, प्रदीप व अंकुर समेत अन्य लोगों ने कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मार्ग निर्माण की गुहार लगाई। किसी ने गुहार नहीं सुनी तो उन्होंने कई साल से रास्ते पर खड़ी घास व झाड़ियों को काटा। इस पर मिट्टी डलवाई गई और अब खडंजा लगवाना शुरू कर दिया है। खडंजा निर्माण के लिए अभी रुपये कुछ कम होने के कारण धीरे-धीरे चंदा फिर एकत्र किया जा रहा है। घास व झाड़ियां खड़ी हुई थीं। आवागमन पूरी तरह से बंद था। रास्ते का निर्माण होने से अब रहतना व बरनावा गांव के सैकड़ों किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इन्होंने एकत्र किया चंदा

मार्ग निर्माण के लिए चंदा देने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान भारत वीर, राम सुमन तोमर, राजन तोमर, मोहित तोमर, सूरजपाल, प्रताप सिंह, जोनी तोमर, शशि शर्मा, रवि तोमर और आजाद सिंह जैसे कई नाम शामिल हैं। इन सभी के सामूहिक प्रयास से सड़क का निर्माण हो सका। इससे किसानों ने खेतों में आवागमन शुरू कर दिया और खडंजा लगने पर यह बेहतर हो जाएगा।


मार्ग निर्माण के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के पास गए, मगर समस्या का समाधान नहीं किया गया। सभी ने एकजुटता दिखाकर अब मार्ग का निर्माण कराया है। जल्द ही इस पर खंडजा भी लगाया जाएगा ताकि किसानों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो। ग्रामीणों को आपसी भाईचारे के साथ एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए।
-भारत वीर, पूर्व प्रधान

-
मेरे यहां आने से पहले शिकायत आई होगी। फिलहाल यह मेरी जानकारी में नहीं है। यदि ग्रामीणों ने आपसी सहयोग की मिसाल कायम करते हुए रास्ते का खुद निर्माण कराया है तो बहुत अच्छी बात है। प्रशासन भी ऐसे लोगों का सहयोग करेगा।
विज्ञापन

-मनीष यादव, एसडीएम बड़ौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें