फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास खंड में स्थापित किए जाएंगे काउंसिलिंग हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने जिला रोजगार समिति की साप्ताहिक बैठक में श्रमिकों को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने व विकास खंड में काउंसिलिंग हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने शासन के प्रवासी श्रमिकों की कॅरियर काउंसिलिंग कराकर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश है। इसका मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी व रोजगार के अवसर प्रदान करना है। विकास भवन पर स्थापित हेल्प डेस्क पर हेल्पलाइन नंबर स्थापित किया जाए। डेस्क के पीछे पंपलेट, फ्लैक्स अवश्य लगा होना चाहिए। कहा कि विकास भवन में जिला विकास अधिकारी एवं विकास खंड स्तर पर खंड विकास अधिकारी कॅरियर काउंसिलिंग हेल्प डेस्क के प्रभारी होंगे। सेवा योजना के पोर्टल पर जिले में 878 प्रवासी पंजीकृत हैं। प्रवासियों को उनकी योग्यता एवं इच्छा के अनुसार रोजगार देना मुख्य प्राथमिकता है। एडीएम अमित कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें