फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से अंतर जनपदीय तबादले के लिए काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से अंतर जनपदीय तबादले के लिए काउंसिलिंग
विज्ञापन

बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय तबादले के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। जिले में पहले दिन तीन ब्लॉक की काउंसलिंग रखी गई है। बीएसए ने बताया कि छपरौली, बड़ौत और बिनौली विकास खंड के शिक्षकों की काउंसिलिंग संबंधित बीआरसी पर होगी। अन्य विकास खंड की काउंसिलिंग बीएसए कार्यालय पर होगी।
विज्ञापन

बीएसए राजीव रंजन कुमार मिश्र ने बताया कि काउंसिलिंग प्रक्रिया तीन फरवरी से आरंभ होगी। पहले दिन बड़ौत, बिनौली और छपरौली विकास खंड की काउंसिलिंग होगी। आवेदक शिक्षक सुबह 10 बजे पहुंचेंगे। चार फरवरी को बागपत, खेकड़ा और पिलाना विकास खंड की काउंसलिंग होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2019-20 के लिए अंतर जनपदीय तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। 28 जनवरी तक आवेदन करने वाले शिक्षकों को काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। दो फरवरी तक शिक्षक-शिक्षिकाओं को अपनी पत्रावलियां जमा करानी थी। नगर और खंड शिक्षा अधिकारियों को जानकारी भेज दी गई है। बीएसए ने बताया कि शिक्षकों की ट्रेनिंग के चलते छपरौली, बड़ौत और बिनौली विकास खंड के शिक्षकों की काउंसिलिंग संबंधित बीआरसी पर होगी, जबकि अन्य ब्लॉक के शिक्षकों की काउंसिलिंग बीएसए कार्यालय में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें