बाइक से अपनी सभासद पत्नी जरीना को लेकर मुरादनगर रिश्तेदारी में जा रहे अब्द्दुर्रहीम उर्फ गुल्लू को तेजी से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे गुल्लू की मौत हो गई, जबकि पत्नी जरीना गंभीर रूप से घायल हो गई।
बृहस्पतिवार की शाम को लगभग पांच बजे मोहल्ला मुगलपुरा निवासी गुल्लू अपनी पत्नी वार्ड नंबर 6 की सभासद जरीना के साथ बाइक पर सवार होकर मुरादनगर में अपनी बेटी के घर बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए जा रहे थे। लगभग 6.30 बजे जैसे ही वे रावली के निकट पहुंचे तभी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और गुल्लू और उनकी पत्नी जरीना
गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को मेरठ के अस्पताल में भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने गुल्लू को मृत घोषित कर दिया। गुल्लू सभासद की मौत की सूचना मिलते ही मोहल्ला मुगलपुरा में लोगों की भीड़ लग गई। रात लगभग 10 बजे गुल्लू का शव उनके घर पहुंचा। जिससे उनके घर में कोहराम मच गया। शहर के सभी सभासद एवं पालिकाध्यक्ष के अलावा शहर के प्रमुख लोग भी उनके घर पहुंचे।