फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: परिषद ने छात्रों के अनक्रमांक भिजवाए, आज से होगा वितरण

Fri, 03 Feb 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों के अनुक्रमांक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को उपलब्ध करा दिए है। शनिवार से विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र भिजवाए जाएंगे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा प्रभारी गंगादास गौतम ने बताया कि जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 16086 और इंटरमीडिएट का 15706 परीक्षार्थी पंजीकृत है। परीक्षा को लेकर जिला स्तर पर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। परिषद की ओर से छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र कार्यालय में उपलब्ध कराए जा चुके है। शनिवार से विद्यालयों में छात्रों के प्रवेश पत्र भिजवाए जाएगे। इस बारे में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को कार्यालय से छात्रों के प्रवेश पत्र मंगवाने के निर्देश दिए है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह का कहना है कि शनिवार से छात्रों के प्रवेश पत्र विद्यालयों को उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्रा अपने विद्यालयों से अपने प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें