फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डीएम ने किया बोर्ड परीक्षा निगरानी कक्ष का निरीक्षण

Fri, 03 Feb 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत डीआईओएस कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते डीएम राजकमल यादव
विज्ञापन
बागपत। डीएम राज कमल यादव ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में निगरानी कक्ष का निरीक्षण किया। डीएम ने कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज भी देखी।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने निगरानी कक्ष के प्रभारी व सह प्रभारियों से परीक्षा केंद्रों की कक्ष से संबद्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराने के लिए सभी केंद्रों पर नियमित निगरानी करने और कोई भी परेशानी मिलने पर तुरंत उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए। डीएम ने निगरानी कक्ष से रटौल के सेंट मैरी इंटर कालेज परीक्षा केंद्र का सीसीटीवी फुटेज देखा। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को परीक्षा केंद्र व कार्यालय स्तर पर कमियां को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निगरानी कक्ष से सभी परीक्षा केंद्रों की संबद्धता में यदि कोई परेशानी है तो परीक्षा से पूर्व दुरुस्त कराने के लिए कहा।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे स्टैटिक आईपी के माध्यम से निगरानी कक्ष से जोडे जा चुके है। केंद्रों के डीवीआर की स्टैटिक आईपी फीड करा कर राज्य स्तरीय निगरानी कक्ष में भिजवा दिए गए है। इस मौके पर रोहित चौहान, छवि श्रीवास्तव, मोनू कुमार, जसविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें