फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: परिषदीय विद्यालयों का चयन कर किया जाएगा उच्चीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के सरकारी विद्यालयों को उच्चीकृत किया जाएगा। इसके लिए शासन के निर्देश पर स्कूलों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन मिलने पर बेसिक शिक्षक विभाग की ओर से विद्यालयों का निरीक्षण कर चयनित किया जाएगा। साथ ही शासन को विद्यालयों का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 530 विद्यालय संचालित हैं। इनमें 70 हजार छात्र-छात्राओं का पंजीकरण है। विद्यालयों की सूरत संवारने के लिए पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालयों को उच्चीकृत किया जाएगा। इन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय व स्टाफ रूम की व्यवस्था कराई जाएगी।
योजना के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 31 दिसंबर तक विद्यालयों का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेजना होगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। विद्यालयों से प्रस्ताव मिलने पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण व सत्यापन कर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सत्यापन के दौरान विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत आवश्यकताओं का आंकलन किया जाएगा। इसमें विद्यालयों में शौचालय, टायल्स, रंगाई पुताई, चहारदीवारी की कमी मिलने पर पूरा कराने के बाद ही चिह्नित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग से मंजूरी मिलने पर विद्यालय का उच्चीकरण कराया जाएगा।
कोट...
विद्यालयों का उच्चीकरण करने के लिए विद्यालयों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन के बाद विद्यालयों का निरीक्षण एवं सत्यापन के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। - सौरव शुक्ला, जिला समन्वयक निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें