फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गोशाला के निर्माण में भ्रष्टाचार, ठेकेदार और अफसरों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कान्हा गोशाला के निर्माण में बड़ा भ्रष्टाचार किया गया। एक करोड़ 61 लाख रुपये लेकर निर्माण नहीं किया और घटिया सामग्री लगा दी, जिससे गोशाला शुरू होने से पहले टूटने लगी। इसमें ठेकेदार, लोनिवि के अवर अभियंता और दो सहायक अभियंताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजेश राणा ने मुकदमा दर्ज कराया है कि कान्हा गोशाला के निर्माण के लिए वर्ष 2019-20 में 1.61 करोड़ रुपये आवंटित होने पर निर्माण शुरू कराया गया। पांच बीघा जमीन में बनने वाली कान्हा गोशाला में चारा गोदाम, 500 पशुओं के लिए शेड, भूसा कटर शेड, मुख्य द्वार, चरही, नाली निर्माण कार्य, सबमर्सिबल पम्प, बायोगैस प्लांट का निर्माण कार्य, पांच केवीए जनरेटर, बाउंड्रीवाल का निर्माण एक साल के अंदर कराना प्रस्तावित किया गया था। एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी निर्माण नहीं होने पर अशोक ढाका की मैसर्स चौधरी एंड कंपनी मेरठ को नोटिस दिए गए, लेकिन कंपनी ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद अगस्त 2023 को कंपनी ने जवाब दिया, जिसमें ठेकेदार ने कान्हा गोशाला का निर्माण पूर्ण कराने में असमर्थता जताई। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि 1.61 करोड़ रुपये बजट जारी होने के बाद भी निर्माण पूर्ण नहीं हुआ। जितना कार्य किया गया था, उसमें भी गोदाम, दीवार निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं मिला। शेड भी काफी छोटा बनाया गया, जबकि वहां का निरीक्षण करने वाले लोनिवि के अधिकारियों ने कभी उस पर आपत्ति नहीं जताई। इससे अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मैसर्स चौधरी एंड कंपनी मेरठ के संचालक अशोक ढाका, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता कुलदीप कुमार, सहायक अभियंता दिनेश कुमार और एक अन्य सहायक अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिसकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें