फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ से पहले खत्म हो जाएगा कोरोना : स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जूना अखाड़ा के स्वामी एवं पिथौरागढ आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज ने कहा कि हरिद्वार में महाकुम्भ होने जा रहा है। कोरोना भी महाकुंभ को रोक नहीं पायेगा।
विज्ञापन

स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज रविवार को बड़ौत में खेल इंडिया ट्रस्ट के तहत संचालित शूटिंग एकेडमी पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने एयर पिस्टल से निशाना भी साधा। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह तोमर से प्रशिक्षण लेने वाले निशानेबाजों के अलावा क्षेत्र की भौगोलिक, सांस्कृतिक, पारंपरिक स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हरिद्वार में इस बार महाकुंभ होने जा रहा है। शासन के अलावा जूना अखाड़ा द्वारा भी युद्ध स्तर पर महाकुम्भ की तैयारियां चल रही है जोकि संभवत: 20 दिसम्बर तक पूरी भी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि 12 मार्च को पहला शाही स्नान शिवरात्रि के दिन होने जा रहा है। जीवनदायिनी मां गंगा कोरोना को पूरी तरह से समाप्त कर देगी। इसलिए कोरोना से डरने वाली बात नहीं है। हम हिंदू हैं और अगर हिंदू गंगा नहीं नहाएगा तो क्या मुसलमान नहाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव हो गया तो क्या तब कोरोना नहीं था। हमने 17000 लोगों को कोरोना काल में खाना खिलाया जोकि गुजरात, राजस्थान आदि से आये थे। इस अवसर पर सहदेव तोमर, भगत सिंह, गौरव तोमर, आशीष भारद्वाज, मनीष तोमर, भूपेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें