बड़ौत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतगणना एजेंट बनने के लिए खोले गए काउंटरों पर सोशल डिस्टेंसिंग तार तार हो रही है। कोरोना संक्रमण से हो रही लगातार मौतों का भय भी लोगों के चेहरे पर नहीं दिख रहा है। भले ही मतगणना स्थल पर भीड़ कम करने के लिए एक प्रत्याशी के सापेक्ष खुद प्रत्याशी या अन्य कोई एक दोनों में से एक ही एजेंट बनाये जा रहे हैं। एक दो ग्राम पंचायतों के लिए दो से तीन टेबल बनायी जा रही है।
बड़ौत तहसील की 126 ग्राम पंचायतों की दो मई को कालंदी देवी कॉलेज छपरौली रोड, छपरौली में श्री विद्या मंदिर छपरौली व बिनौली ब्लाक की सर्वहितकारी इंटर कॉलेज में मतगणना के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। एडीओ पंचायत सुधीर तोमर ने बताया कि मतगणना के लिए कुल 24 टेबल बनाई गई हैं। जबकि 120 कर्मचारियों को मतगणना ड्यूटी में लगाया गया है। प्रत्येक प्रत्याशी के एक ही गिनती अभिकर्ता को भीतर जाने की अनुमति होंगी या तो प्रत्याशी स्वयं मतगणना में रहेगा।