फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव निकला नेपाल से आया जमाती

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव निकला नेपाल से आया जमाती
विज्ञापन

बागपत। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का दूसरा मामला मिला है। नेपाल से दिल्ली होते हुए जिले में पहुंचा यह जमाती एक धार्मिक स्थल में रह रहा है। जांच में इसके पॉजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने इसे कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट किया है।
विज्ञापन

नेपाल के 28 जमातियों का एक जत्था 19 मार्च को दिल्ली होते खेकड़ा थाना क्षेत्र के गांव में आया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने जमातियों की तलाश में सर्च अभियान चलाया तो यह जमाती एक धार्मिक स्थल में मिले। पुलिस ने इन्हें श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया था। इसके बाद इनका मेडिकल कराया गया। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि नेपाल से आए एक 58 साल के जमाती के पॉजिटिव होने की जानकारी मोबाइल पर मिली है। अभी उनके पास मेरठ से लिखित में नहीं आया है। पुलिस इस जमाती को लेकर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें