फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली का दरोगा और अस्थायी जेल का बंदी कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली का दरोगा और अस्थायी जेल का बंदी कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं। बड़ौत कोतवाली में दरोगा और दो सिपाही संक्रमित मिले। हत्या के मामले में अस्थायी जेल में बंद एक बंदी भी संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने टीम ने संक्रमितों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया है।
बृहस्पतिवार को संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। पांच नए मामले सामने आने से जिले में अब संख्या 295 पर पहुंच गई है। खेकड़ा के एमएम डिग्री कॉलेज में बनाई गई अस्थायी जेल की बैरक नंबर दो में बंद एक बंदी संक्रमित मिला है। बंदी पर हत्या समेत अन्य मुकदमे दर्ज है। 25 जून को उसे अस्थायी जेल में लाया गया था, यहां 27 जून को उसका कोरोना का टेस्ट हुआ था। कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ ताहिर ने इसकी पुष्टि की है। अस्थायी जेल के प्रभारी जेलर रविंद्र कुमार ने बताया कि बंदी को कोविड अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली में तैनात एक दरोगा और दो सिपाही संक्रमित मिले है। दोनों के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। कोतवाली को सैनिटाइज कराए जाने की तैयारी चल रही है। बृहस्पतिवार को कुल पांच संक्रमित मिले हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि बड़ौत नगर में 50 सैंपल लिए गए है।
विज्ञापन

दो की कोरोना की मौत, कोरोना की आशंका
अमीनगर सराय। कस्बा अमीनगर सराय में कोरोना से एक युवक और एक महिला की मौत हो गई है। दोनों का मेरठ के सुभारती अस्पताल में इलाज चल रहा था। कोरोना की आशंका के चलते कस्बे के लोगों में दहशत है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे में पहुंचकर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया और लोगों के सैंपल लिए। सीएमओ डॉ आरके टंडन का कहना है कि कोरोना संक्रमण से सराय में दो लोगों की मौत की उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें