बिनौली। क्षेत्र के जिवाना व सिरसलगढ़ गांव में कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को गांव में पहुंचकर परिजनों को क्वारंटाइन कर क्षेत्र में आवाजाही पर पाबंदी लगा दी है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल ने बताया कि जिवाना गुलियान गांव से एक महिला व सिरसलगढ़ से एक व्यक्ति शनिवार को सीएचसी पर दवा लेने आए थे। उनकी कोविड जांच की गई थी। रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इस पर बीपीएम प्रवीण कुमार स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचे तथा परिजनों के टेस्ट कराकर उन्हें घर में ही क्वारंटाइन कराया। वहीं, मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन घोषित कर बांस बल्लियां लगाकर आवाजाही रोक दी है।