फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धांधली उजागर : ठगों ने डीएम को भी नहीं छोड़ा, शादी अनुदान योजना का लाभ दिलाने के एवज में मांग लिए 3150 रुपये

Sun, 02 Jan 2022 04:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत डीएम ने आवेदक बनकर गिरोह के एक सदस्य को कॉल की। गिरोह के सदस्य ने शादी अनुदान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उनसे भी 3150 रुपये मांग लिए। अब इस धांधली को लेकर एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी अनुदान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर हो रही ठगी के मामले लगातार सामने आने पर डीएम राजकमल यादव ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने आवेदक बनकर गिरोह के एक सदस्य को कॉल की। गिरोह ने शादी अनुदान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उनसे भी 3150 रुपये मांग लिए। 

विज्ञापन


इस पर डीएम के आदेश के बाद शादी अनुदान योजना के पटल सहायक ने बागपत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरकार की ओर से शादी अनुदान योजना चलाई जा रही है। इसमें आवेदन करने पर लाभार्थी के खाते में 20 हजार रुपये की धनराशि पहुंचती है। 

पिछले कुछ दिनों से योजना के लिए आवेदन करने वालों के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति फोन करते हैं। आवेदक को लाभ दिलाने का झांसा देकर 3150 रुपये, 2650 रुपये बैंक खातों में डलवाने की बात कही जाती है। इस तरह से कई आवेदक ठगी के शिकार हो चुके हैं। शिकायत मिलने पर डीएम ने खुद जांच करते हुए शुक्रवार को आवेदक बनकर एक मोबाइल नंबर पर कॉल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें