फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध पर कोरोना की मार, दाम हुए धड़ाम

विज्ञापन
बागपत के सरूरपुर गांव में दूध की जानकारी देता सुधीर कुमार - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। कोरोना वायरस का असर बाजार पर दिख रहा है। लोग पैकिंग का दूध खरीदने से बच रहे हैं। इस कारण कंपनियों ने दूध के दाम कम कर दिए हैं। पशुपालकों को करीब 14 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। कई गांव से कंपनियों ने दूध का उठान बंद कर दिया है।
विज्ञापन

सरूरपुर गांव में मधुसूदन कंपनी का सेंटर हैं। संचालक सुधीर नैन ने बताया कि दूध का उठान कम हो गया है। जिस कारण कंपनी ने अब दूध के रेट 66 रुपये प्रति लीटर से 52 रुपये प्रति लीटर कर दिए हैं। बड़ौत में मधुसूदन सेंटर के सुपरवाइजर नीरज का कहना है कि लोग कोरोना के डर से पैकिंग का दूध नहीं खरीद रहे हैं। इस कारण दूध की डिमांड कम हो गई है। कंपनी ने दाम घटा दिए हैं। अब पशुपालकों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। डेयरी संचालक दूध नहीं ले रहे हैं और अगर दूध ले रहे हैं तो दाम कम हो गए हैं। इसका सीधा नुकसान पशुपालकों को उठाना पड़ रहा है।
क्या कहते हैं दुग्ध उत्पादक
बागपत। सरूरपुर निवासी सुभाष नैन का कहना है कि डेयरी पर डिमांड कम हो गई है। एक पशुपालक को रोजाना कम से कम छह सौ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। दुग्ध उत्पादक रणवीर का कहना है कि उन्हें रोजाना एक हजार रुपये का नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। कोमिल नैन ने बताया कि अब 50 लीटर दूध पर रोजाना करीब सात सौ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें