बड़ौत। कोरोना कर्फ्यू में मिलने वाली छूट के दौरान लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। नगर की बड़का रोड पर सुबह से देर रात तक चहल-पहल रहती है। यहां दुकानें हर वक्त खुली रहती हैं। बाजार में आने वाले ग्राहक और दुकानदार गाइडलाइन का खूब उल्लंघन कर रहे हैं। यही स्थिति रही तो संक्रमण और बढ़ सकता है।
बड़का रोड पर शुक्रवार को काफी भीड़ रही। ग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर नहीं आए। आलम यह है कि जो दुकानें खुली रहती हैं, उनमें सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं की जा रही है। यह स्थिति तब है, जब कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि वहां पर पुलिस गश्त बढ़ा दी है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी।