फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी की निशानदेही पर तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। कासिमपुर खेड़ी गांव में मंगलवार को हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रवेंद्र यादव ने बताया कि 11 मई को कासिमपुर खेड़ी गांव में घर में घुसकर अर्चना उर्फ बेबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के भाई कपिल ने गांव के ही विनय पुत्र भूपेंद्र व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी विनय को 315 बोर का तंमचा व दो कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि वह युवती से बात करता था। लेकिन अब युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया था। एक माह पहले भी वह युवती से मिलने उसके घर गया था। युवती के भाईयों ने उसे युवती के पास देख लिया था। शोर मचाने पर उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। आरोपी ने दोबारा युवती से बात करने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी युवक ने युवती के घर में घुसकर तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी विनय को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें