फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की पुष्टि भाग खड़े हुए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने संक्रमित पकड़कर कोविड़ अस्पताल में भर्ती कराए
विज्ञापन

दोघट। बामनौली गांव में शनिवार को दो महिला व दो युवकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद दोनों युवक जंगल की ओर भाग गए। टीम ने पुलिस की मद्द से युवकों को पकड़कर कोविड़-19 अस्पताल में भर्ती कराया है।
बिनौली सीएचसी पर इलाज के लिए गई बामनौली गांव की महिला शुक्रवार को कोरोना की पुष्टि हुई। महिला को खेकड़ा कोविड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के परिवार व उसके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की। जांच में दो महिला व दो युवकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ विभाग की टीम ने गली में सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर गली को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी की जांच में लगाई टीम
छपरौली। सीएससी अधीक्षक विवेक सैनी ने बताया कि शनिवार को टीम ने कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 191 लोगों के सेंपल लिए। इनमें से 42 सेंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए है। कस्बे में दो टीमें कोरोना की जांच में लगी हुई थी। एक टीम को टीबी की जांच की जिम्मेदारी दी गई है। सीएमओ से दूसरी टीम भेजने के की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें