फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने देखी व्यवस्थाएं, आइसोलेशन वार्ड के आम रास्ते ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने देखी व्यवस्थाएं, आइसोलेशन वार्ड के आम रास्ते बंद
विज्ञापन

बागपत। डीएम शकुंतला गौतम एवं एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने सोमवार को जिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वार्ड की ओर जाने वाले रास्तों को ब्लॉक करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर का भी निरीक्षण किया।
सोमवार को डीएम व एसपी ने जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने वार्ड में उपचार के दौरान दी जाने वाली सुविधाओं के विषय में जाना। डीएम शकुंतला गौतम ने सीएमएस डॉ. बीएल कुशवाहा से आइसोलेशन वार्ड के बारे में जानकारी ली। एहतियात के तौर पर वार्ड की ओर आने वाले रास्ते को दोनों ओर से ब्लॉक करने के निर्देश दिए । डीएम ने कहा कि जिला अस्पताल में आने वाला कोई भी व्यक्ति वार्ड की ओर नहीं आना चाहिए। इसके लिए वार्ड को दोनों ओर से ब्लॉक किया जाए। इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए दूसरी ओर से ही रास्ते की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर का भी निरीक्षण कर वहां पर तैनात चिकित्सकों को किसी भी परिस्थिति में तैयार रहने के लिए कहा।
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड : ट्रामा सेंटर की सफाई कराई
चिकित्सा विभाग ने जिला अस्पताल में बंद पड़े ट्रामा सेंटर को आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए चुना था। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से ट्रामा सेंटर के अंदर एवं बाहर तक की सफाई कराई गई। यहां पर वार्ड शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी बिल्डिंग की तलाश जारी
आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए अभी भी दूसरे भवन की तलाश जारी है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए अभी एक और भवन की तलाश जारी है। फिलहाल खेकड़ा में विकास चिकित्सा भवन की एक भवन खाली पड़ा है। इस भवन में आइसोलेशन वार्ड बनाने पर विचार किया जा रहा हैै और इसके अतिरिक्त भी कोई अन्य प्राइवेट भवन की तलाश की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें