कॉर्नर तैयार, शीशे के पार से लिए जाएंगे सैंपल
बागपत। जिला अस्पताल में कोरोना वायरस के संदिग्धों की जांच के लिए कॉर्नर तैयार करा दिया गया है। अब संदिग्धों की जांच इसी कॉर्नर में शीशे के दूसरी ओर से होगी।
जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड के समीप कोरोना वायरस के संदिग्धों के सैंपल लेने के लिए कॉर्नर तैयार किया गया है। जांच के दौरान रोगी और चिकित्सक के बीच शीशे की दीवार लगा दी गई है। कोरोना वायरस के नोडल अधिकारी डाक्टर भुजवीर सिंह ने बताया कि कॉर्नर तैयार होने से जांच करने वाले चिकित्सक को वायरस फैलने का खतरा नही रहेगा। किसी भी संदिग्ध की सूचना मिलने पर उसे जांच के लिए तुरंत जिला अस्पताल के जांच कॉर्नर में लाकर जांच की जाएगी। सैंपल लेने के लिए शीशे में पर्याप्त जगह छोड़ी गई है, ताकि सैंपल लेते समय चिकित्सक को कोई परेशानी न हो।