बिनौली सीएचसी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य की जांच कराने लगी मरीजों की भीड़ । संवाद
- फोटो : अनफिट सरकारी वाहन।
बिनौली। बिनौली सीएचसी पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेशन द्वारा मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में चिकित्सकों ने 935 लोगों की जांच करने के बाद दवाई वितरित की।
शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी डाॅ. यशवीर सिंह ने फीता काटकर किया। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अमित गुप्ता ने बताया शिविर में एक मरीज एचआईवी पॉजिटिव व एक गर्भवती महिला हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव मिली है। इनको काउंसलिंग व उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेजा जाएगा।
इसके अलावा 935 मरीजों की जांच की गई, इनमें 312 महिलाएं भी शामिल रही। 11 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया। शिविर में 30 बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर में शिविर में डाॅ. अपूर्वा राठौर, डाॅ. संदीप गोयल, डाॅ. विकास प्रकाश, डाॅ. नीतू शर्मा, डाॅ. अजय कुमार, डाॅ. गौरव पंवार, डाॅ. अमित कुमार, डाॅ. आकाश चौधरी, फार्मासिस्ट संजीव तोमर, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।