फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ को लेकर विवाद, मारपीट में कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ को लेकर विवाद, मारपीट में कई घायल
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बे के टंकी मौहल्ले में महिला के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। मारपीट में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए है। दोनों पक्ष के लोगों ने थाना सिंघावली अहीर पर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ले की महिला का कहना है कि शुक्रवार रात उसके ननद के लडक़ों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी थी। विरोध करने पर परिवार में कहासुनी हो गई। आरोप है कि ननदोई और ननद ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके भाई व पिता के साथ गाली-गलौच कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके दोनों भाई व पिता गंभीर रुप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष का कहना है कि महिला आए दिन छोटी-छोटी बातों पर विवाद करती रहती है। महिला पक्ष ने ही अवैध हथियार व सरियों से उसके बेटे, पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें उसकी पत्नी व बेटा घायल हो गया। दोनों पक्षों ने थाना सिंघावली अहीर पर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शनिवार को जिला अस्पताल में घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें