फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: राठी खाप में चौधरी को लेकर खींचतान, दूसरे पक्ष ने बैठक जताया विरोध, जानिए पूरा मामला

Sat, 01 Oct 2022 11:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

खाप में चौधरी को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। हालांकि चौधरी को लेकर घोषणा कर दी गई थी लेकिन अब दूसरे पक्ष ने बैठक कर विरोध जताया है।
विज्ञापन
राठी खाप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जिले के दोघट में राठी खाप में चौधरी को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। जहां दो दिन पहले सूजती गांव में हुए कार्यक्रम में चौधरी की घोषणा की गई। वहीं इसको लेकर शनिवार को दूसरे पक्ष ने बैठक कर विरोध जताया।

विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि राठी खाप के चौधरी ब्रह्मसिंह के खिलाफ सूजती गांव के कुछ लोग साजिश कर रहे हैं। जिन्होंने दो दिन पहले सुनियोजित तरीके से कार्यक्रम आयोजित कर सूजती गांव के उत्तम राठी को खाप चौधरी बताया है।
 
उन्होंने कहा कि चौधरी ब्रह्मसिंह राठी ही खाप के चौधरी रहेंगे। इस दौरान खाप मंत्री मोहनवीर राठी, थांबेदार रूपराम राठी, अशोक राठी, जगदीश राठी, जगवीर राठी, सुरेश राठी, सजन राठी, जिले सिंह राठी,  राजवीर राठी, कृष्णदेव राठी, अजीत राठी, अजय राठी, राजेंद्र राठी, सुधीर राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर का राज: कातिल निकला जिगरी दोस्त, बोला- बहन पर रखता था बुरी नजर, शराब के पांच पव्वे पिलाकर मार डाला
विज्ञापन

 
हमारे पूर्वजों को बंध रही खाप चौधरी की पगड़ी
सूजती गांव के उत्तम राठी का कहना है कि हमारे पूर्वजों को राठी खाप के चौधरी की पगड़ी बंधती आ रही है। कोरोना के दौरान राठी खाप के चौधरी बाबा रघुवीर राठी का निधन हो गया था। जिनकी प्रथम पुण्यतिथि पर दूसरे जनपदों व प्रदेशों से आए लोगों ने मुझे खाप चौधरी की पगड़ी बांधी।
 

यह भी पढ़ें: Navratri 2022: नवरात्र में सौहार्द के सितारे जड़ रहीं ये मुस्लिम महिलाएं, तस्वीरें देख आप भी करेंगे तारीफ
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें