फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असारा में चस्पा किए विवादित पोस्टर, पुलिस आप नेता को उठाया

विज्ञापन
असारा गांव में पोस्टर चस्पा करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से असारा गांव में भाजपा नेताओं के फोटो लगे विवादित पोस्टर चस्पा कर दिए गए। वीडियो और फोटो वायरल होने पर पुलिस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष को देर रात थाने ले आई।
विज्ञापन

असारा गांव में चस्पा किए गए पोस्टरों पर लिखा है योगी जी का एलान दुराचारियों से सावधान। इस वाक्य के साथ भाजपा के नेताओं के फोटो भी चस्पा किए गए हैं। पोस्टर चस्पा होने के बाद वीडियो वायरल हो गई। जिसके बाद रमाला पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने जिलाध्यक्ष इरफान को थाने ले आई। आप के जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह का कहना है कि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यक्रम के तहत कुछ युवाओं ने पोस्टर चस्पा किए थे। पोस्टर क्या थे। उन्हें इस विषय में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें