फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए बनाया कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में 38 केंद्रों पर होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए डीआईओएस कार्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। परीक्षा के नोडल एवं एडीएम अमित कुमार सिंह ने नोडल और कंट्रोल रूम सहायक नियुक्त किए। डीआईओएस ने निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर कंट्रोल रूम बना दिया गया है। परीक्षा के नोडल एवं एडीएम अमित कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट प्रभारी गुलशन कुमार और प्रधानाचार्य अंतरिक्ष को नोडल नामित किया है। इसके अलावा कंट्रोल रूप में सहायक राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिकाओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें सूप से छवि श्रीवास्तव, सुभानपुर नेहा वर्मा, मवीकलां भावना, बावली से सोनिया सिंघल, गौना से भावना, सुभानपुर से अनुज, संध्या रानी, गौना से आशु पुनिया, अहैड़ा से सविता, गौना से नूतन, जहानगढ़ उर्फ दौझा के प्रधानाचार्य नितिन कुमार को नियुक्त किया गया है। रिजर्व में कनिष्ठ सहायक विशाल रूहेला और मनीष खोखर को रखा गया है। सोमवार को डीआईओएस ओमदत्त सिंह ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें