फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर कार पलटी, ठेकेदार के बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बावली गांव के पास सोमवार रात कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बड़ौत की नई बस्ती निवासी ठेकेदार अतीक अहमद के बेटे अकसद (16) की मौत हो गई। वहीं कार में सवार उनका चचेरा भाई आरिश, दोस्त अरमान और रॉकी घायल हो गए। घायलों का दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शहर की नई बस्ती निवासी अतीक अहमद का बेटा अकसद सोमवार रात रोजा इफ्तार करने के बाद अपने चचेरे भाई आरिश, दोस्त अरमान और रॉकी के साथ किसी काम से किशनपुर बिराल जा रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बावली गांव के पास पहुंचे तो एक वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में कार में सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आए परिजनों ने घायलों का शहर के निजी अस्पताल में उपचार कराया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अकसद ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल अरमान और रॉकी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मंगलवार को परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अकसद तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर के थे। इसमें जांच अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि घटना हुई है। घायलों का दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें