फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में खोल दी दुकानें, बेरिकेडिंग तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन में खोल दी दुकानें, बैरिकेडिंग तोड़ी
विज्ञापन

छपरौली। छपरौली में असामाजिक तत्वों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। कुछ दुकानदारों ने कंटेनमेंट जोन में दुकानें खोल दी। ग्राहकों की आवाजाही के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ा है।
विज्ञापन

छपरौली कस्बे में अब तक 31 कोरोना के केस मिल चुके हैं। पुलिस और प्रशासन बाजार को कंटेनमेंट जोन घोषित किया। पुलिस बाजार की दुकानें बंद कराने में नाकाम साबित हो रही है। मंगलवार को कस्बे का लगभग पूरा बाजार खुला रहा। बाजार में खुली दुकानों के ग्रामीण लगातार वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं। नगर पंचायत द्वारा कई बार बाजार में बैरिकेडिंग कराकर बंद कराया जा चुका है, असामाजिक तत्व बैरिकेडिंग लगाने के कुछ समय बाद ही उसे तोड़ कर आवागमन शुरू कर देते हैं। बाजार में पूरे दिन गहमागहमी मची रहती है। कुछ दुकानदार अपनी दुकान के सामने बैठे रहते हैं और ग्राहकों के आने पर बेधड़क शटर खोलकर सामान देकर फिर से शटर डाल देते हैं। पुलिस को आता देख शटर गिरा कर भाग जाते हैं और पुलिस के जाते ही दुकानें खोल कर बैठ जाते हैं । कस्बे में मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन भी नही किया जा रहा है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने कहा कंटेनमेंट जोन में फिलहाल किसी भी दुकान को खोलने की अनुमति नहीं है। दुकान खोलने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें