फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गर्मी बढ़ते ही अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान

Mon, 29 Apr 2024 03:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। एक तरफ जहां गर्मी बढ़ती जा रही है वहीं दूसरी तरफ बिजली की आंख मिचौली भी शुरू हो गई है। 39 डिग्री तापमान के बीच की जा रही अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हो चले है। दिन हो या रात उपभोक्ताओं को बिजली का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है लेकिन शिकायतों के बावजूद भी अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे है।
विज्ञापन

बढ़ते तापमान, लू के थपेड़ों से यदि लोगों को कहीं राहत मिल पा रही है तो वह है कूलर, एयर कंडीशनर। इसके इतर बिजली की आंख मिचौली ने लोगों की राहत घरों, दुकानों में भी छीन ली है। शनिवार की शाम से शहर हुई बिजली की आंख मिचौली, ट्रिपिंग का खेल पूरी रात चलता रहा। भगवान महावीर मार्ग, गांधी रोड, रामबाग कालोनी, बिनौली रोड, रेलवे रोड पर पूरी रात ट्रिपिंग के कारण लोग परेशान रहे। रविवार को भी मेंटेनेंस के नाम पर घंटों गुल होने वाली बत्ती से लोग काफी परेशान रहे। उपभोक्ताओं में सुनील, प्रवीण, शेखर, आजाद, सुरेन्द्र आदि का कहना है कि नियमानुसार 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिए, लेकिन शहर में 18 से 19 घंटे और देहात में 17 घंटे सप्लाई दे रहे हैं। बिजली कटौती के चलते उपभोक्ताओं को गांव से लेकर कस्बा क्षेत्रों में दिन हो या रात एक बार बत्ती गुल होने के बाद घंटों बाद ही आती है। अधिशासी अभियंता केपी पूरी का कहना है कि उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली आपूर्ति दी जा रही है, बिजली फाल्ट हो जाने की वजह से कभी-कभार बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें