फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-बागपत हाईवे का निर्माण कार्य हुआ तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग चौड़ीकरण के लिए रोड के दोनों तरफ पेड़ काटने कार्य तेजी से चला
विज्ञापन

बालैनी से अमीनगर सराय मोड़ के बीच तारकोल डालने का काम शुरू हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। मेरठ-बागपत (एनएच 334बी) हाईवे बनाने का कार्य शुरू हो गया है। हाईवे मार्ग चौड़ीकरण के लिए रोड के दोनों तरफ पेड़ काटने का काम भी तेजी से चल रहा है। बालैनी से अमीनगर सराय मोड़ के बीच तारकोल डालने का काम शुरू हो गया है। अब बागपत से मेरठ जाने का सफर सुगम हो जाएगा।
19 फरवरी 2019 को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बालैनी में हाईवे निर्माण का शुभारंभ किया। बागपत से मेरठ तक 43.71 किलोमीटर हाईवे के निर्माण के लिए 371 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। वर्ष 2020 में मेरठ-बागपत हाईवे का दो लेन मार्ग का शुभारंभ हुआ। लॉकडाउन के दौरान हाईवे का कार्य तीन माह के लिए बंद हो गया था। जून माह में फिर से निर्माण कार्य शुरू कराया। अब हाईवे के निर्माण ने रफ्तार पकड़ ली है। हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बालैनी से कस्बा अमीनगर सराय मोड़ तक पेड़ काटकर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क पर बालैनी से अमीनगर सराय तक तारकोल डालने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा हाईवे पर अन्य स्थानों पर हाईवे के चौड़ीकरण के लिए पेड़ों को काटने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। हाईवे निर्माण के बाद बागपत से मेरठ का सफर सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

14 मीटर चौड़ा दो लेन का होगा हाईवे
बालैनी। मेरठ-बागपत हाईवे की चौड़ाई आबादी वाले क्षेत्र में 14 मीटर की होगी। आबादी से दूर हाईवे पर सड़क के दोनों ओर दो-दो मीटर की पटरी का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

आबादी के क्षेत्र में लगेगे डिवाइडर
बालैनी। हाईवे निर्माण के दौरान आबादी वाले क्षेत्रों में सड़क के बीच डिवाइडर का निर्माण कराया जाएगा। इनमें बालैनी, अमीनगर सराय मोड़, डौला गांव, कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में डिवाइडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें