फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फंसा यूपी-हरियाणा सीमा पर स्वागत द्वार का निर्माण

Sun, 23 Mar 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी-हरियाणा सीमा पर निवाड़ा व कुर्डी में यमुना नदी पर बने पुलों के पास स्वागत द्वार बनाने को 5.14 करोड़ रुपये शासन ने मंजूर जरूर कर दिए। मगर, निवाड़ा पुल के पास स्वागत द्वार निर्माण कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को एनएचएआई से एनओसी नहीं मिल रही हैं। वहीं लोक निर्माण ने स्वागत द्वारों की डिजाइनिंग के लिए कंपनी से अनुबंध की प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अतुल कुमार ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक से गौरीपुर से हरियाणा को जाने वाले नेशनल हाईवे-334बी पर यमुना पुल के पास स्वागत द्वार बनाने के लिए एनओसी मांगी है और इसके लिए पत्र लिखा है। इससे पहले दो बार उन्हें पत्र भेज चुके हैं, लेकिन एनओसी नहीं मिलने से स्वागत द्वार का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा।
एक्सईएन ने बताया कि एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने अवगत कराया कि विभागीय निदेशक को एनओसी के लिए आवेदन भेजा हुआ है। जब तक एनओसी नहीं मिलेगी, तब तक स्वागत द्वार का निर्माण शुरू नहीं होगा। यह स्वागत द्वार का निर्माण 2.01 करोड़ रुपये में होगा। वहीं छपरौली में बड़ौत से कुर्डी हाेते हुए हरियाणा में जाने वाले मार्ग पर खोजकीपुर यमुना पुल के पास स्वागत द्वार निर्माण के लिए किसी अन्य विभाग की एनओसी की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यह मार्ग लोक निर्माण का अपना है।
विज्ञापन

यहां स्वागत द्वार का निर्माण 3.13 करोड़ रुपये में होगा। एक्सईएन ने बताया कि दोनों स्वागत द्वार बकाने को उनकी डिजाइनिंग कराने को कंपनी से अनुबंध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। दोनों स्वागत द्वार अंतरराज्यीय सीमा पर बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें