बागपत। रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान की मांग के बाद चार मार्गों के निर्माण व चौड़ीकरण की शासन से स्वीकृति मिल गई है। अब इनका निर्माण होने से लोगों को राहत मिलेगी।
सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बड़ौत से छपरौली तक मार्ग का निर्माण व चौड़ीकरण, धोली प्याऊ से सिंघावली अहीर तक साढ़े पांच किलोमीटर व बिजरौल से खड़खड़ी-बावली मार्ग के चौड़ीकरण करने की मांग की थी। इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री से पानीपत-छपरौली मार्ग का निर्माण करने की मांग की थी। सांसद ने बताया कि अब इनका निर्माण करने के लिए शासन से स्वीकृति मिली गई है और जल्द ही बजट जारी होने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।