फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण पूरा, जांच के बाद होगी हैंडओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में गंभीर बीमारियों के मरीजों के इलाज के लिए क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। 17 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस यूनिट में 50 बेड की व्यवस्था होगी। जल्द ही बिल्डिंग की जांच के बाद इसे स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाएगा। यहां गंभीर बीमारी कैंसर, टीबी, एड्स के मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जाएगा। यूनिट में शासन स्तर से स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शासन स्तर से यूनिट का निर्माण कराया जा रहा है। इस यूनिट में नॉर्मल मरीजों का उपचार और ओपीडी की व्यवस्था नहीं होगी। यूनिट में केवल गंभीर मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज कराया जाएगा। यूनिट बनकर तैयार हो गई है और तीन माह के अंदर इसकी सौगात मिलेगी, क्योंकि अब बिल्डिंग की जांच करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बताया कि ब्लॉक का निर्माण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कराया गया है। ब्लॉक का निर्माण होने से दुर्घटना में घायल व गंभीर मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि अस्पताल में तीन हजार वर्ग मीटर में बनने वाले चार मंजिला ब्लॉक में गंभीर मरीजों को आईसीयू की सुविधा मिलेगी, जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी।

-
मरीजों को मिलेगा फायदा
क्रिटिकल केयर यूनिट में गंभीर बीमारियों के मरीजों को फायदा मिलेगा। अभी तक जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने की कोई सुविधा नहीं है। यूनिट के शुरू होने से मरीजों को दूसरे जिलों के लिए रेफर नहीं करना पड़ेगा और यहीं सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं मरीजों की जेब पर भी भार नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


वर्जन
- जल्द ही क्रिटिकल केयर यूनिट का ट्रायल किया जाएगा और शासन से टीम आकर कार्य देखेगी। ट्रायल पूरा होने के बाद यूनिट काे चालू कर दिया जाएगा। इससे गंभीर मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। - डॉ. तीरथलाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें