फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आचार संहिता से पहले बड़ौत-सराय व बागपत-मुरादनगर सड़कों का निर्माण शुरू

Sat, 16 Mar 2024 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने से पहले ही 79 करोड़ रुपये से बड़ौत-अमीनगर सराय और बागपत-मुरादनगर मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया गया है। जिसमें 46 करोड़ रुपये से बड़ाैत अमीनगर सराय मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके अलावा बागपत से पांची तक दस करोड़ में सड़क निर्माण और 23 करोड़ से ढिकौली से हिंडन पुल तक चौड़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

बड़ौत-अमीनगर सराय से क्षेत्र के 40 से अधिक गांवों के ग्रामीण रोजाना आवागमन करते हैं। जिसके जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जहां वाहनों का भार अधिक बढ़ने पर चौड़ीकरण की मांग उठाई जा रही थी। जिसके चलते लोक निर्माण विभाग के अफसरोंं के प्रस्ताव पर शासन ने 46 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया था।
इसके अलावा बागपत-मुरादनगर मार्ग पर बागपत से पांची तक दस करोड़ रुपये से सड़क का निर्माण कराने की मंजूरी मिली। जबकि ढिकौली से हिंडन पुल तक चौड़ीकरण की मंजूरी मिली, जिसके लिए 23 करोड़ रुपये बजट जारी हुआ। शासन से मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने निविदा प्रक्रिया पूर्ण कराकर शुक्रवार को निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन

- इन गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा फायदा
बड़ौत-अमीनगर सराय के चौड़ीकरण से बड़ौत, गुराना, हिलवाड़ी बड़ावद, फतेहपुर पुट्ठी, तितरोदा, फजलपुर, पोइस, नंगला, कैड़वा, बरसिया, लुहारा, पूठड़ समेत 40 गांवों के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। बागपत-मुरादनगर मार्ग का निर्माण होने से कासमाबाद दुड़भा, अहैड़ा, पाबला, हरचंदपुर, सुन्हैड़ा, बसी, खट्टा प्रहलादपुर, पांची, ढिकौली, चांदीनगर, चमरावल, कहरका, मुकारी, घटौली और गाजियाबाद जिले के कई गांवों के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
-वर्जन
बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग के चौड़ीकरण और मुरादनगर मार्ग के निर्माण के लिए 79 करोड़ रुपये से काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ही काम पूर्ण करा दिया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। - अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें