फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल को पुलिस सेवा से किया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। एसपी नीरज जादौन ने बताया कि वर्ष 2016 में पुलिस लाइन पर तैनात कांस्टेबल अनुज कुमार की ड्यूटी देवी सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी धनौरा की सुरक्षा में लगी थी। 25 दिसंबर 2016 को देवी सिंह की उसके ही खेत में पुलिस सुरक्षा के बीच हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में बिनौली थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। ट्रायल में कांस्टेबल अनुज कुमार द्वारा प्रतिकूल बयान देकर बचाव पक्ष को सहायता प्रदान की गई, जोकि गलत है। इस लापरवाही को देखते हुए कांस्टेबल अनुज को एसपी ने पुलिस सेवा से मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

गोवंश कटान का आरोपी दबोचा
बिनौली। थाना पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर बरनावा गांव में गोवंश काटने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे 20 किलोग्राम मांस, चार छुरे बरामद किए। आरोपी सीनू पुत्र भूरा निवासी बरनावा के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर बागपत न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें