फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर टू डोर होगी कनेक्शन जांच, खुलेगी बिजली चोरी की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षमता से अधिक कर रहे बिजली का उपभोग, लगा रहे बिजली विभाग को चूना
विज्ञापन

बड़ौत। बिजली चोरी करने वालों की अब खैर नहीं। क्योंकि विद्युत वितरण निगम ने डोर टू डोर बिजली कनेक्शन की जांच कराने का निर्णय लिया है। जिसमें कटिया कनेक्शन तो पकड़ में आएंगे ही साथ ही भार से अधिक बिजली खपत करने वाले भी पकड़ में आएंगे।
विज्ञापन

बड़ौत तहसील में 40 विद्युत उपकेंद्र हैं। नगर के खंड प्रथम व द्वितीय के कुल 30 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। जबकि प्रथम प्रथम के देहात क्षेत्र मेें 52 हजार व खंड द्वितीय के देहात क्षेत्र में 60 हजार हैं। फीडर की लाइनलॉस रिपोर्ट के आधार पर गांवों में बिजली चोरी भी काफी है। इससे विभाग को लाखों की चपत लग रही है। ऐसे में अब विभाग फीडरों पर पंजीकृत कनेक्शन की भी पड़ताल करेगा। अधिक खपत और बिजली चोरी पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी। अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल सिंह का कहना है कि अभियान की रूप रेखा तैयार कर ली गई है। सरकारी कार्यालयों में भी छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें