फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पैसा जमा करके भी कनेक्शन कटा, रसीद निकली फर्जी

Tue, 23 Sep 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। ऊर्जा निगम में फर्जी रसीद और अवैध वसूली का मामला सामने आया है। बावली रोड निवासी राहुल ने पुलिस से शिकायत कर विद्युत वितरण खंड प्रथम पर तैनात प्राइवेट कर्मचारी ने आधी धनराशि वसूलकर कनेक्शन तो जोड़ दिया, लेकिन जांच में रसीद फर्जी निकली और दोबारा से कनेक्शन भी काट दिया गया। अब धनराशि मांगनेे पर धमकी दे रहा है। राहुल ने आरोप लगाया कि उनके पिता दयाराम के नाम से ऊर्जा निगम का घरेलू कनेक्शन था। आर्थिक समस्या के कारण ऊर्जा निगम के 52 हजार रुपये बकाया थे। 20 फरवरी 2025 को ऊर्जा निगम की टीम उनके घर पहुंची और बकाया बिल जमा करने को कहा। बिल जमा न करने पर टीम ने कनेक्शन काट दिया। बाद में एक प्राइवेट कर्मचारी ने आधी राशि जमा कराकर कनेक्शन जोड़ने की पेशकश की। राहुल ने 26 हजार रुपये उस कर्मचारी को दे दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि प्राइवेट कर्मचारी ने फर्जी रसीद दी और कनेक्शन जोड़कर चला गया। छह महीने बाद पूरा बिल जमा करने गए तो बिल पहले से अधिक बताया गया और रसीद को फर्जी बता दिया। इसके बाद कर्मचारी से रुपये मांगे तो आरोप है कि वह गाली-गलौच करते हुए धमकाने लगा। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।

वर्जन
यह मामला गंभीर है। अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं होगी। इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर संविदा कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - बृजेश कुमार यादव, एक्सईएन प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
कर्मचारी पर फर्जी रसीद देने, धमकाने व गाली-गलौच के संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। विजय कुमार, सीओ बड़ौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें