फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुण्य तिथि पर राजीव गांधी को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कांग्रेेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे।
विज्ञापन

जिला प्रभारी राजेंद्र अवाना व शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी की तस्वीर कर पुष्प अर्पित किए और महान नेता के बलिदान को याद किया। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि देश का प्रत्येक व्यक्ति राजीव गांधी के विचारों से प्रभावित है। उन्होंने भारतवर्ष को 21वीं सदी का सपना दिखाया था। आज भारतवर्ष पूरी दुनिया में प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर, टेली कम्युनिकेशन और आधुनिकता के क्षेत्र में जो डंका बजा रहा है वह उनकी देन है। उन्होंने कहा कि पंचायत राज को सुदृढ़ करने के लिए राजीव गांधी ने पंचायतों को अधिक शक्तियां दी थी जिस कारण आज ग्रामीण भारत का विकास हुआ है। 18 वर्ष के नौजवानों को वोट देने का अधिकार भी उन्होंने ही दिया था। इस अवसर पर चौधरी यशवीर सिंह, बृजमोहन शर्मा, कृष्ण पाल शर्मा, रामकुमार राणा, प्रदीप बाल्मिकी, संजय वर्मा, विक्रम सैनी, समीम खान, नाजिम साजिद मलिक शामिल रहे। उधर बावली गांव मेें भी सुुरेश बावली डायरेक्टर ने जरूरतमंदों को मास्क व सेनिटाइजर बांटे और उन्हें कोविड19 के नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
उधर खेकड़ा नगर मे कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने कोरोना संक्रमण के चलते सोशल डिस्टेन्स के साथ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि मनाई। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष दीपक शर्मा, श्यामदत्त शर्मा, नरेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, अनुज कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें