बड़ौत। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कोआर्डिनेटर खालिद खान ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस यूपी की सत्ता में जोरदार वापसी करेगी। प्रदेश में कांग्रेस संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है।
बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में खालिद खान ने कहा कि कांग्रेस का सारा फोकस 2022 के विधानसभा चुनाव और संगठन की मजबूती पर है। कांग्रेस भाजपा से सीधे मुकाबले में है। आने वाला कल कांग्रेस का है। जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि योगी सरकार की तानाशाही के सामने हर कांग्रेसी सीना तानकर खड़ा है। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश कई दशकों से बदहाल है। कांग्रेस की वापसी हुई तो प्रदेश में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। इस दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के विभिन्न पदों के लिए आवेदन भी लिए। बैठक में सत्यपाल पथौलिया, विधि प्रकोप के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार, राजीव सैन, जिला प्रवक्ता शकील अहमद, यशवीर सिंह, हरेंद्र एडवोकेट, सचिन देव, नूर मलिक, नूर हसन मलिक, जियाउल आदि मौजूद रहे।